Table of Contents
उत्कृष्ट एवं मॉडल 9वी कक्षा में प्रवेश हेतु पाठ्यक्रम
लिखित परीक्षा का विवरण :-
क्रमांक | दिनांक | प्रश्न पत्र | अवधि | समय | अधिकतम अंक |
1 | ——— | प्रश्न पत्र | 02 घंटे | प्रातः 9.45 से दोपहर 12.15 तक | 100 |
परीक्षा में हिन्दी / अंग्रेजी माध्यम में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न के चार संभावित उत्तर /विकल्प दिये रहेंगे। परीक्षार्थी को सही उत्तर चुनकर उससे संबंधित गोले को ओ.एम.आर. उत्तरशीट पर काले बॉल प्वाइंट पेन से काला कराना होगा।
उत्कृष्ट, मॉडल 9वी कक्षा में प्रवेश हेतु पाठ्यक्रम
- सामान्य ज्ञान – समसामयिक सामान्य जानकारी, खेल-कूद पुरस्कार मध्यप्रदेश की सामान्य जानकारी, कला एवं संस्कृति, लोक साहित्य एवं जन जातियाँ ।
- पर्यावरण – पर्यावरण से आशय, पर्यावरण प्रदूषण के कारण, व दुष्परिणाम, जनसंख्या वृद्धि के कारण एवं प्रभाव, औधोगिक अपशिष्टों का प्रबंधन एवं विधियाँ ।
- हिन्दी – हिन्दी भाषा की सामान्य जानकारी, शब्दकोश व शब्द विलोम, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ व्याकरण, वाक्य रचना, पर्यायवाची शब्द इत्यादि ।
- अंग्रेजी – अंग्रेजी भाषा की सामान्य जानकारी, शब्दकोष, शब्द विलोम, व्याकरण, वाक्य रचना, एक वचन एवं बहुवचन, पार्ट ऑफ स्पीच इत्यादि ।
- विज्ञान – ब्रहमांड, वायुमंडल, परमाणु की संरचना, पदार्थो का रुपान्तरण, धातु एवं अधातु, कार्बन प्रकाश, विधुतधारा तथा चुम्बकत्य, उर्जा के सामान्य श्रोत कोशिका सूक्ष्म जीव और सामान्य रोग ।
- गणित – वर्ग एवं वर्गमूल, धन एवं धनमूल, परिमेय घातक लाभ हानि तथा बट्टा चक्रवृद्धि ब्याज, सामान्य बैंक सुविधायें, बीजीय सर्वसमिकायें, एक चर वाले समीकरण, समानान्तर रेखायें, वृत्त, चतुर्भुज एवं चतुर्भुज की रचना ।
SOE-SOM Entrance Exam के प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. परीक्षा का समय 2 घंटे निर्धारित है. प्रश्नों की विषयवार संख्या इस प्रकार रहेगी –
विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
हिन्दी | 15 | 15 |
अंग्रेजी | 15 | 15 |
पर्यावरण | 15 | 15 |
सामान्य ज्ञान | 15 | 15 |
विज्ञान | 20 | 20 |
गणित | 20 | 20 |
कुल | 100 | 100 |
SOE-SOM प्रवेश परीक्षा में कोई ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं है ।
OMR उत्तर पुस्तिका – OMR शीट में प्रत्येक प्रश्न क्रमांक के सामने चार गोलों A, B, C तथा D में से सही उत्तर के गोले को Black Ball-Point पेन से काला करना है ।
Old Years Question Papers & Model Answer
You May Like to Browers More




