औसत (Average)

Table of Contents

औसत (Average)

दी गई राशियों के योग को राशियों की कुल संख्या से विभाजित करने पर प्राप्त राशि को औसत के रूप में परिभाषित किया जाता है।

औसत को अंकगणितीय माध्य भी कहा जाता है।

औसत = दी गई राशियों का योग / दी गई राशियों की संख्या

जैसे – 25, 26, 23, 21, 20 का औसत ज्ञात करना

औसत = (25 + 26 + 23 + 21 + 20) / 5

          =115 / 5

          = 23

 

संख्याओं के औसत से सम्बन्धित महत्त्वपूर्ण सूत्र

  1. प्रथम n प्राकृतिक संख्याओं का औसत = (n + 1) / 2
  2. प्रथम n प्राकृत संख्याओं के वर्गों का औसत = (n + 1) (2n + 1) / 6
  3. प्रथम प्राकृत संख्याओं के घनों का औसत = n(n+1)2 / 4
  4. समान्तर श्रेढ़ी (AP) में संख्याओं का औसत या क्रमागत संख्याओं का औसत = ( पहली संख्या + अन्तिम संख्या ) / 2
  5. प्रथम n विषम संख्याओं का औसत = n
  6. प्रथम सम संख्याओं का औसत = n + 1
  7. 1 से n तक विषम संख्याओं का औसत = (अन्तिम विषम संख्या + 1) / 2
  8. 1 से n तक सम संख्याओं का औसत = (अन्तिम सम संख्या + 2) / 2

You May Like to Browers More